32 C
Mumbai
Friday, April 19, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुंबई में फिलहाल थमी बारिश, लेकिन 48 घंटे के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी

मुंबई: मुंबई में रविवार सुबह से ही बारिश थम गई है लेकिन भारतीय मौसम विभाग की ओर से आगामी 48 घंटे के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है। मुंबई उपनगर के संरक्षक मंत्री आदित्य ठाकरे ने आम नागरिकों को सिर्फ अत्यावश्यक काम के लिए ही घर से निकलने की अपील की है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

भारतीय मौसम विभाग की अधिकारी सुभांगी भुते के अनुसार मानसून ने अपना रंग बदल दिया है। आगामी 48 घंटों में मुंबई, ठाणे, पालघर आदि जिलों कहीं छिटपुट तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। इसी वजह से इन जिलों में ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रायगढ़ व सिंधुदूर्ग में आगामी 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है इसलिए इन दोनों जिलों में रेड एलर्ट घोषित किया गया है। आदित्य ठाकरे ने रविवार को बताया कि बारिश से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। भारी बारिश से मुंबई के निचले इलाकों में हुए जलभराव की निकासी हो गई है। इसके बावजूद मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

रायगढ़ व सिंधुदूर्ग जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ)व राज्य आपदा मोचक बल की टीमें तैनात की गई हैं। मुंबई सहित सूबे के तटीय जिलों में मछुआरों को समुंद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। यहां महीने के शुरुआती 12 दिनों में ही पूरे महीने की बारिश दर्ज की जा चुकी है। रविवार को सुबह से मुंबई में बारिश नहीं हो रही है सिर्फ बादल छाए हुए हैं। बारिश न होने से मुंबई वासियों ने राहत महसूस किया है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here