29.2 C
Mumbai
Friday, April 19, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चर्च पर म्यांमार के सैनिकों ने किया हमला

म्यांमार के सुरक्षाबलों ने एक गिरजाघर पर हमला करके उसे भारी नुक़सान पहुंचाया। वैटिकन न्यूज़ के अनुसार म्यंमार के सशस्त्र सुरक्षा बलों ने काया प्रांत के लोइका क्षेत्र में स्थित एक कैथोलिक चर्चा पर हमला कर दिया। सामचार लिखे जाने तक इस हमले में मारे जाने वालों और घायलों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि म्यांमार के सुरक्षाबलों के इस हमले से गिरजाघर को बहुत नुक़साना हुआ है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जिस चर्च पर म्यांमार के सुरक्षाबलों ने हमला किया उसके निकट स्थित घरों और वृद्धाश्रम को भी भारी नुक़सान हुआ है। पिछले कुछ सप्ताहों से इस वृद्धाश्रम में 150 से अधिक बच्चों और महिलाओं ने शरण ले रखी है। इस हमले से पहले चर्च के अधिकारियों ने सुरक्षाबलों को बता दिया था कि यहां पर बहुत से लोग शरण लिए हुए हैं इसलिए हर प्रकार के हमले से बचा जाए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

म्यांमार के स्थित संयुक्त राष्ट्रसंघ के कार्यालय ने मंगलवार को एलान किया था कि पूर्वी म्यांमार के काया प्रांत में सेना के साथ रक्तरंजित झड़पों के बाद लगभग एक लाख लोग अपने घरों को छोड़कर पलायन करने पर विवश हुए हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उल्लेखनीय है कि म्यांमार में एक फरवरी 2021 को होने वाले सैन्य विद्रोह के बाद सेना ने सत्ता अपने हाथ में लेली है। इस सैन्य विद्रोह के बाद से सेना और जनता के बीच कई बार झड़पें हो चुकी हैं और वहां के कई नगरों में लोग सेना के खिलाफ हथियार लेकर उठ खड़े हुए हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here