33 C
Mumbai
Tuesday, April 30, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

‘वो खून का प्यासा चाकू लेकर लोगों के पीछे भाग रहा था’, मॉल में हिंसा की वारदात पर बोले प्रत्यक्षदर्शी

सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में छह लोगों की हत्या और आठ लोगों को घायल करने वाले शख्स के सिर पर खून सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों ने उस खौफनाक मंजर के बारे में मीडिया को जानकारी दी है। रीज कोलमेनारेस नाम की महिला का कहना है कि वह उन 20 लोगों में से एक थीं, जो हमले के दौरान एक हार्डवेयर स्टोर में छिप गए थे। उन्होंने कहा कि वो मंजर बहुत ही डरावना था। 

एक और प्रत्यक्षदर्शी प्रांजुल बोकारिया के अनुसार उन्होंने हमलावर को चाकू लेकर भागते हुए देखा। उन्होंने कहा कि जब वह काम से लौट रही थीं तो हिंसा शुरू हो गई थी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद प्रांजुल ने अपनी जान बचाने के लिए एक कमरे में शरण ली। मॉल के अंदर कैफे में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि मैंने उस खून के प्यासे हमलावर को चाकू लेकर लोगों के पीछे भागते हुए देखा।

कई लोगों की हत्या की फिराक में था हमलावर
एक और प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हमलावर के पास एक बड़ा चाकू था। ऐसा लग रहा था वह कई लोगों की हत्या की फिराक में था। उन्होंनें एक पुलिस अधिकारी को हमलावर को गोली मारते देखा, जिसके बाद वह ढेर हो गया था। उन्होंने कहा कि अगर हमलावर को गोली नहीं मारी गई होती, तो वह और भी ज्यादा उग्र हो सकता था। 

हमलावर की पहचान नहीं हो पाई
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने हमलावर की पहचान नहीं की लेकिन कहा है कि हमलावर की उम्र 40 वर्ष थी। इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। इस हमले में पांच महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस घटना को लकर एक्स पर दुख जताया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here