30 C
Mumbai
Saturday, April 27, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से बचाए 24 हजार करोड़ रुपये, गन्ना किसानों को मिलेगा फायदा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण करके 24 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं और इसके अधिकतर फायदे देश के गन्ना किसानों को पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेट्रोल में अभी 12 प्रतिशत एथेनॉल का मिश्रण किया जा रहा है और आने वाले समय में सरकार की योजना इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की है। 

केंद्रीय मंत्री ने माना कि बीते कुछ सालों में सरकार का पेट्रोलियम आयात बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की तरफ से जवाब दिया। उन्होंने कहा बीते कुछ सालों में पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता बढ़ी है। हालांकि देश का विकास और ऊर्जा की मांग साथ-साथ बढ़े हैं। अच्छी बात ये है कि बीते कुछ सालों में एथेनॉल ब्लेंडिंग से 24 हजार करोड़ रुपये बचाए गए हैं। इसमें से 60-70 फीसदी पैसा गन्ना किसानों को जाएगा।  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कई स्थानों पर पेट्रोलियम की खोज के लिए खुदाई चल रही है। हालांकि इसमें पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here