29 C
Mumbai
Friday, May 10, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सेनापति जिले में विस्फोट और गोलीबारी, किसी के हताहत की कोई खबर नहीं, संयुक्त रैली निकाली छात्र निकाय ने

हिंसाग्रस्त मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी सेनापति जिले में विस्फोट और गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच, गुरुवार को चुराचांदपुर जिले में संयुक्त छात्र निकाय (जेएसबी) लमका ने एक विशाल रैली निकाली।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 1.45 बजे को सेनापति जिले के वाईकेपी हिल्स पर एक विस्फोट हुआ। इसके बाद वाईकेपी हिल्स और मफौ कुकी गांव में दोनों ओर से भीषण गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही करीब 2.00 बजे जीआर की टीम मफौ गांव पहुंची और हालात का जायजा लिया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है।

संयुक्त छात्र संगठन (जेएसबी) लमका ने निकाली रैली
इस बीच, जानकारी मिली है कि मणिपुर के शिक्षा विभाग के 3 कुकी-ज़ो अधिकारियों के निलंबन और हाल ही में सीबीएसई द्वारा चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिले के 25 स्कूलों की मान्यता रद्द करने के खिलाफ ज्वाइंट स्टूडेंट्स बॉडी (जेएसबी) लमका ने चुराचांदपुर जिले में गुरुवार को एक रैली निकाली। रैली सुबह करीब 10.00 बजे सार्वजनिक मैदान लमका से शुरू हुई और पीस ग्राउंड तुइबोंग जिला चुराचांदपुर में करीब दोपहर 1.00 बजे शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त हुई। रैली में करीब 6000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here