27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अफ़ग़ानिस्तान: फ़िर एक और शिया मस्जिद में हुआ विस्फ़ोट, हादसे में कई नमाज़ियों की हुई मौत

Array

अफ़ग़ानिस्तान के कंदहार शहर में शिया मुसलमानों की मस्जिद में नमाज़े जुमा के दौरान बम का धमाका हुआ। रिपोर्ट के अनुसार इस विस्फोट में कम से कम सात नमाज़ियों की मौत हो गयी है और दर्जनों अन्य घायल हो गये। ये मस्जिद बीबी फातिमा मस्जिद और इमाम बारगाह के नाम से जानी जाती है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्राप्त समाचारों के अनुसार अभी कुछ समय पहले अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण में स्थित कंदहार में शियों की मस्जिद में बम धमाका हुआ। अभी तक स्थानीय अधिकारियों ने न तो इस विस्फोट के बारे में कुछ कहा है और न ही अभी इस विस्फोट का विवरण प्राप्त नहीं है। बम धमाके के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चला है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक आत्मघाती हमला है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट-खुरासान यानी आईएसआईएस-के को जिम्मेदार माना जा रहा है। यह वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की अफगानिस्तान स्थित ब्रांच है। जो देश के अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों को लगातार निशाना बना रहा है. इससे पहले बीते शुक्रवार को भी शुक्रवार की नमाज के दौरान ही उत्तरी शहर कुंदुर की एक मस्जिद में बम हमला हुआ था। जिसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने खबर थी. इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here