29 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

छत्तीसगढ़ में स्पेशल ट्रेन में विस्फोट ले जा रही थी सीआरपीएफ के जवान, 6 जवान घायल

Array

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्टेशन पर सीआरपीएफ को ले जाने के लिये खड़ी स्पेशल ट्रेन में हुए धमाके से 6 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, धमाके के बाद वहां अफरातफरी मच गयी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मिली जानकारी के अनुसार, एक स्पेशल ट्रेन सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवानों को लेकर जम्मू जा रही थी। सुबह लगभग साढ़े छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में विस्फोट से अफरा-तफरी मच गयी। बताया गया है कि सीआरपीएफ के जवान डेटोनेटर और इग्नाइटर सेट एक बोगी से दूसरी बोगी में ले जा रहे थे, इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

घायल जवानों में चवन, विकास, लक्ष्मण, रमेश लाल, रवींद्र कर, सुशील और दिनेश कुमार शामिल हैं। इन सभी को इलाज के लिए रायपुर के नारायणा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायलों में हवलदार विकास चौहान को सबसे ज्यादा चोटें आयी हैं। घटना की सूचना पाकर सीआरपीएफ और रेलवे के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डेटोनेटर में विस्फोट कैसे हुआ?

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here