30 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केरल में मौसम होगा और भी ख़राब, अब तक भारी बारिश की तबाही से हुई 35 मौतें

केरल में मौसम होगा और भी ख़राब, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 से 24 अक्टूबर तक केरल में मौसम के और खराब होने का अनुमान जताया है, इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर 35 हो गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

विभाग का कहना है कि सोमवार को कोट्टायम जिले के कुट्टीकल और पड़ोसी इडुक्की जिले के कोक्यार में मलबे के नीचे से और शव निकाले गए. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कुट्टीकल पंचायत के प्लापल्ली में भूस्खलन प्रभावित इलाके से 13 शव बरामद किए गए, वहीं कोक्यार से 9 लोगों के शव को निकाला गया.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके अलावा, राज्य के कोझीकोड, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में डूबने से भी लोगों की मौतें हुई हैं. शनिवार को इडुक्की जिले के कंजर इलाके में बाढ़ के पानी में कार के बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here