33 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बाबा रे बाबा संत के रूप में शैतान, गैंगरेप के बाद हत्या, गुप्तांग में डाली रॉड

Array

बाबा रे बाबा संत के रूप में शैतान समाज किसपे करे भरोसा ?

यूपी: बदायूं में निर्भया काण्ड जैसे दुष्कर्म का मामला आया सामने. 50 महिला वर्षीय (आंगनबाड़ी सहायिका) पूजा करने आई जिसकी गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. इस दौरान हैवानियत की सभी हदों को पार भी किया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के गुप्तांग में रॉड या उसी जैसी किसी चीज को डालने का मामला सामने आया है. महिला की बाईं पसली, बायां पैर और बाएं फेफड़े को भी वजनदार प्रहार से नुकसान पहुंचाया गया है.

महंत समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
महिला की मौत अधिक खून बह जाने और सदमें के कारण हुई है. इस बाबत पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महंत समेत उसके एक चेले व ड्राइवर के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

महिला के घर के बाहर फेंका शव
बता दें कि फिलहाल ये सभी फरार चल रहे हैं. बता दें कि यह मामला बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र की है. यहां महिला रोजाना नजदीकी मंदिर में पूजा करने जाया करती थी. रविवार के दिन भी वह पूजा करने के लिए मंदिर पहुंची. लेकिन इसी बीच महंत की बोलेरो से महिला का शव उसके घर के बाहर फेंक दिया गया.

गुप्तांग में डाला गया रॉड
घटना के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया गया तो पता चला कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोट लगी है, जिससे काफी खून भी बह रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक जबरदस्ती किसी लोहे की रॉड को महिला के गुप्तांग में डाला गया है. इस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई है. बता दें कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here