32 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लापता दलित युवती का शव सपा नेता की जमीन से निकला, जताई माँ ने रेप की आशंका

Array

सपा नेता की जमीन से बेटी का शव का शव निकलने के बाद मृतका की मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग की है। पीड़िता ने इस मामले में कहा है कि वह उन्नाव जिला पुलिस की जांच प्रणाली से संतुष्ट नहीं है। इसके अलावा उसने यह आरोप भी लगाया है कि अगर समय रहते पुलिस ने गंभीरता से मामले की पड़ताल की होती तो आज उसकी बेटी का शव नहीं मिलता बल्कि वो जिंदा होती।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मृतका की मां ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी से मिलना चाहती है। पीड़िता की इस मांग से समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस टीम ने गुरुवार को अखिलेश यादव के करीबी नेता और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर की जमीन से 22 साल की दलित युवती का शव बेहद बुरी अवस्था में बरामद किया। मृत दलित लड़की की मां ने इस बात का संदेह जताया है कि हत्यारों ने उसकी बेटी की हत्या से पहले रेप भी किया होगा। यही कारण है कि वो सीएम आदित्यनाथ से इस मामले में कड़े जांच की मांग करने के लिए स्वयं मिलना चाहती है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी की रहने पीड़िता मां ने मामले में सीधे तौर पर सपा नेता फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजू सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। दलिय लड़की की मां ने बताया कि मेरी बेटी पिछले दो महीने से लापता थी और इस मामले में मैंने बीते 8 दिसंबर को थाने में बाकायदा गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

इतना ही नहीं जब बेटी को तलाशने के उसके सारे प्रयास बेकार रहे तब 24 जनवरी को वह लखनऊ में अखिलेश यादव की कार के आगे कूद गई और इस मामले में उनसे इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद यह मामला उन्नाव ही नहीं बल्कि लखनऊ में भी गर्माने लगा जिसके बाद उन्नाव पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाई और पूर्व सपा मंत्री के बेटे राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके बाद मामले में पुलिस ने राजू सिंह से काफी पूछताछ की लेकिन लापता दलित युवती का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं बीते गुरुवार को मुखबिर की निशानदेही पर यूपी पुलिस की स्वाट टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ फतेह बहादुर की जमीन से दलिस लड़की का छत-विक्षत शव बरामद किया।

शव को उन्नाव जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम से पता चला कि लड़की की हत्या गला घोंटने के कारण हुई थी। इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से गर्दन की हड्डी भी टूटने की पुष्टि हुई है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here