32 C
Mumbai
Thursday, May 14, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एक ही दिन में सऊदी अरब में 81 लोगों को फांसी

Array

सऊदी अरब ने आतंकवाद से जुड़े अपराधों में 81 लोगों को शनिवार को एक ही दिन में फांसी के फंदे पर लटका दिया. ये आंकड़ा पिछले एक साल में सजा ए मौत पाने वाले कुल अपराधियों के बराबर है. सऊदी प्रेस एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इन सभी को तमाम घृणित अपराधों में दोषी पाया गया था. इन दोषियों में कई आई इस्लामिक स्टेट समूह, अलकायदा या हुती विद्रोही संगठन या अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े बताए गए हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एजेंसी ने कहा है, जिन लोगों को फांसी के फंदे पर चढ़ाया गया है, वो सऊदी अरब में हमलों की योजना बना रहे थे. इसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों की हत्या और सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश शामिल थी. ये दोषी सरकारी कर्मचारियों और महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश कर रहे थे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

साथ ही उनका इरादा कानून प्रवर्तन अधिकारियों, एजेंसियों के पुलिस वाहनों को बारूदी सुरंगों के जरिये धमाके के साथ उड़ाना था. ये अपहरण, यातनाएं देने, दुष्कर्म, तस्करी, हथियार और बम धमाकों के मामलों में शामिल थे. जिन 81 लोगों को फांसी पर लटकाया गया है, उनमें 73 सऊदी नागरिक, सात यमन और एक सीरियाई नागरिक शामिल है. इन सभी सऊदी की अदालतों में मुकदमा चलाया गया और 13 जजों ने इन मामलों की निगरानी की.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here