असम CM ने ट्विटर बायो से INDIA हटाकर भारत किया विपक्षी गठबंधन का नया नाम सामने आते ही

    0
    29

    बंगलुरु में कल विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन को नया नाम INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) दिया। विपक्षी गठबंधन के इस नए नाम से भाजपा खेमे में एकदम से बेचैनी बढ़ गयी और ज़ोरदार प्रतिक्रियाएं आने लगीं। भाजपा शासित असम के मुख्यमंत्री ने विपक्षी गठबंधन का नया नाम सामने आते ही अपने ट्विटर से बायो से INDIA नाम ही हटा दिया और वहां पर भारत लिख दिया।

    हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया- ‘हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे। भारत के लिए भाजपा।’ सवाल ये उठता है कि विपक्षी गठबंधन द्वारा अपना नाम INDIA रखने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा को इंडिया और भारत में अंतर समझ में आया.

    गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने INDIA को लेकर कहा कि यह ‘INDIA’ 2024 में भाजपा नीत राष्ट्रीय राजग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पराजित करेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन के इस नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि अब लड़ाई ‘INDIA और नरेन्द्र मोदी’ के बीच है और यह बताने की जरूरत नहीं है कि जीत किसकी होगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here