27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

करोड़ों के हीरों की तस्करी चायपत्ती के पाउच में, ऐसे दबोचा सीमा शुल्क विभाग ने

Array

महाराष्ट्र में चायपत्ती के पाउच में करोड़ों रुपए के हीरे तस्करी करने का मामला सामने आया है। सीमा शुल्क विभाग ने आरोपी को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकीम रजा अशरफ मंसूरी के रूप में हुई है, जो मुंबई से दुबई जा रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

खबर के अनुसार, मुंबई के नल बाजार इलाके में रहने वाला 30 वर्षीय मुकीम रजा अशरफ मुंबई से दुबई जा रहा था। इस बीच सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने मंसूरी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक लिया। जांच में मंसूरी के बैग से एक मशहूर चाय ब्रांड के पाउच बरामद हुए। जब इन पाउच की जांच की गई तो इनमें से आठ पाउचों में 34 हीरे बरामद हुए। जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। आरोपी ने बताया कि उसे हीरों की तस्करी के लिए पांच हजार रुपये देने का वादा किया गया था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। 

मकोका के तहत गिरफ्तार डकैती के आरोपी रिहा
थाणे की एक विशेष अदालत ने नवी मुंबई में एक डॉक्टर के घर में सशस्त्र डकैती के मामले में छह आरोपियों को बरी कर दिया है। बता दें कि आरोपियों को मकोका के तहत गिरफ्तार किया गया था लेकिन कोर्ट ने सबूतों के अभाव में आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया है। विशेष (मकोका) जज अमित एम शेते ने बीती आठ अगस्त को यह आदेश दिया। आदेश में कहा गया कि अभियोग पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा है। इसके बाद कोर्ट ने गणेश मोहन विश्वकर्मा, धर्म सिंह उर्फ विराज मोहन विश्वकर्मा, विनोद किशोर वैष्णव, रोनी जेरोम लोबो, असिरुद्दीन बदरुद्दीन और हिम्मत सूरज सिंह को रिहा करने का आदेश दिया। 

पांच करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पांच नामजद
महाराष्ट्र के ठाणे में पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों में एक दंपति और उनकी बेटी का नाम भी शामिल है। आरोप है कि साल 2014 से 2023 के बीच शिकायतकर्ता के जमीन बेचने से मिले पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। शिकायतकर्ता ने अपनी पैतृक जमीन बेचने के लिए एक फर्म से संपर्क किया। आरोपी है कि इस जमीन को बेचकर मिले पांच करोड़ रुपए फर्म ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।   

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here