35 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नये कोरोना ‘सुपर स्प्रेडर’ को लेकर चिंतित केजरीवाल, ब्रिटेन से आने वाली उड़ान बन्द करने की केन्द्र से मांग की

Array

नई दिल्ली : ब्रिटेन में नए प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने की वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र सरकार से मांग की है कि वहां से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी जाये । सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार के रुप के सामने आने पर चर्चा करने के लिए अपने संयुक्त निगरानी समूह की तत्काल बैठक बुलाई है। इसको लेकर ब्रिटेन का कहना है कि इस नए प्रकार के रुप की वजह से देश में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

केजरीवाल का ट्वीट में लिखा

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि “ब्रिटेन में कोरोना वायरस में नया बदलाव आया है जो सुपर-स्प्रेडर (तेजी से फैलता) है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर तत्काल रोक लगाई जाए।” गौरतलब है कि ब्रिटेन सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के चलते “नियंत्रण से बाहर” होने की चेतावनी जारी करने के बाद तत्काल यूरोपीय संघ के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here