नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party) नाम का एक अनूठा कैंपेन तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस कैंपेन को लेकर तब नया मोड़ आ गया जब इसके आधिकारिक ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) हैंडल को भारत में प्रतिबंधित (बैन) कर दिया गया, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर एक नए हैंडल के साथ इस कैंपेन ने और अधिक ताकत के साथ वापसी की।
बैन के बाद ‘कॉकरोच इज बैक’ के साथ वापसी
इस कैंपेन को चलाने वाले अभिजीत दीपके ने गुरुवार को दावा किया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स हैंडल अब भारत में दिखाई नहीं दे रहा है और इसे ब्लॉक कर दिया गया है।
हालांकि, यह रोक इस डिजिटल कैंपेन को ज्यादा देर नहीं दबा सकी। कुछ ही घंटों बाद ‘कॉकरोच इज़ बैक’ (Cockroach is Back) के पोस्टर के साथ एक नया एक्स हैंडल लॉन्च कर दिया गया। इस नए अकाउंट के बायो/पोस्ट में लिखा ग”आप क्या सोचते हैं, आपको हमसे छुटकारा मिल जाएगा।”
इस नए हैंडल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर इसके फॉलोअर्स का आंकड़ा एक लाख (100,000) को
ये भी पढ़ें – भारत-साइप्रस संबंधों को मिलेगी नई धार: पीएम मोदी और राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के बीच आज दिल्ली में होगी शिखर वार्ता
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने खड़े किए सवाल
इस कैंपेन की बढ़ती लोकप्रियता और एक्स पर इसके अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस अभियान का समर्थन करते हुए लिखा:
“मैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के तेज़ी से उभरने को लेकर बेहद उत्सुक हूँ। इसने सिर्फ़ पाँच दिनों में ही इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से ज़्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं।”
युवाओं के इस जुड़ाव को रेखांकित करते हुए थरूर ने आगे कहा:
“मैं युवाओं की निराशा को समझता हूँ और यह भी देख पा रहा हूँ कि वे इससे क्यों जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि एक्स पर इस अकाउंट को रोका जाना बेहद नुक़सानदेह और समझदारी से परे है।”
ये भी पढ़ें – अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों का सच: रूटीन चेकअप के बाद घर लौटे ‘बिग बी’, रविवार को फैंस से भी मिले
सोशल मीडिया पर क्यों है चर्चा?
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कैंपेन अपने व्यंग्यात्मक (Satirical) और लीक से हटकर किए जा रहे पोस्ट्स के कारण युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इसके करोड़ों फॉलोअर्स और अब एक्स पर बैन के बाद मिली व्यापक सहानुभूति ने इसे इंटरनेट पर एक बड़ा ट्रेंड बना दिया है। लोग इसे युवाओं की मौजूदा व्यवस्था या राजनीतिक परिदृश्य के प्रति एक रचनात्मक और विद्रोही प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं।

