28.7 C
Mumbai
Saturday, July 18, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सरकारी कर्मचारियों को झटका: केंद्र सरकार ने बढ़ाया सरकारी आवासों का किराया, देखें नई रेट लिस्ट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास (जीपीआरए) की मासिक लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी कर दी है। शहरी विकास मंत्रालय की एस्टेट शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) रुल्स 2017’ के नियम 74 के तहत ये नई दरें 1 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। इस संशोधन में जीपीआरए की लाइसेंस फीस में 12% और हॉस्टल आवास में 10% की वृद्धि की गई है। सर्वेंट क्वार्टर और गैरेज की फीस भी बढ़ा दी गई है।

आवास प्रकार के अनुसार बढ़ी हुई लाइसेंस फीस (टेबल)

सरकारी आवासों के टाइप और उनके क्षेत्रफल के आधार पर नई मासिक लाइसेंस फीस इस प्रकार है:

आवास का प्रकार (Type)क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)पुरानी लाइसेंस फीस (₹)नई लाइसेंस फीस (₹)
टाइप 130 तक210230
टाइप 226.5 से 50440490
टाइप 344 से 65660740
टाइप 459 से 91.5880980
टाइप 4 स्पेशल59 से 91.59301040
टाइप 5ए106 तक16501850
टाइप 5बी106 से अधिक17501960
टाइप 6ए159.5 तक21702430
टाइप 6बी159.5 से अधिक25902900
टाइप 7189.5 से 224.530403400
टाइप 8243 से 52254306070

हॉस्टल, सर्वेंट क्वार्टर और गैरेज की नई दरें

  • सिंगल रूम सुइट (बिना किचन – 21.5 से 30 वर्ग मीटर): पुरानी फीस ₹550 से बढ़ाकर ₹620 की गई।
  • सिंगल रूम सुइट (किचन के साथ): पुरानी फीस ₹780 से बढ़ाकर ₹870 की गई।
  • डबल रूम सुइट: पुरानी फीस ₹1070 से बढ़ाकर ₹1200 की गई।
  • सर्वेंट क्वार्टर: फ्लैट रेट ₹90 से बढ़ाकर ₹100 किया गया।
  • गैरेज: मासिक फीस ₹60 से बढ़ाकर ₹70 की गई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here