28.5 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का बड़ा आंदोलन, 30 अक्तूबर को ‘मॉक पार्लियामेंट’

होटल अशोक में ‘जनता के सामने महाभियोग’ चलाएगा विपक्ष, 1 नवंबर को निकलेगा रामलीला मैदान तक मार्च

नई दिल्ली: वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। इसके तहत विपक्षी दलों के प्रमुख नेता और सांसद 30 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली के होटल अशोक में ‘मॉक पार्लियामेंट’ यानी प्रतीकात्मक संसद का आयोजन करेंगे।

इस राजनीतिक कार्यक्रम को ‘जनता के सामने महाभियोग’ नाम दिया गया है, जहां विपक्षी नेता कार्यवाही चलाकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग के पक्ष में जनता का फैसला सुनाएंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, यह कदम लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। इसके अगले दिन, 1 नवंबर को गठबंधन ‘दिल्ली चलो मार्च’ निकालेगा, जिसका समापन ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here