27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शिवराज मामा के मंत्री का विशेष ज्ञान, बोले कोई नहीं रोक सकता कोरोना से मरने वालों को

Array

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछली कमलनाथ सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं वहीं उनके एक मंत्री ने कोरोना मरीजों की बढ़ती मौत के आंकड़ों को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि उम्र हो जाती है तो उसको मरना ही पड़ता है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मध्य प्रदेश के पशुपालन सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा है, “कोरोना से मरने वालों को कोई नहीं रोक सकता है। मैं अकेला नहीं कह रहा हूं। सभी कह रहे हैं। उम्र हो जाती है तो उसको मरना ही पड़ता है।“दरअसल, मंत्री कोरोना महामारी से हो रहे मौतों के सवाल पर जवाब दे रहे थे। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में 10,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 51 लोगों की मौत हो गई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के मेडिसिटी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से वेंटिलेटर पर 82 वर्षीय महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं, 4 की मौत सुख-सागर मेडिकल कॉलेज में हुई है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here