32 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इस्राईल की ग़ज्ज़ा पर भीषण बमबारी जारी, 13 बच्चों समेत अब तक 36 लोगों की मौंत

Array

बुधवार को तड़के ग़ज्ज़ा पट्टी पर इस्राईल की भीषण बमबारी में तीन फ़िलिस्तीनी बच्चे और हमास के दो कमांडर शहीद हो गए।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस्राईली लड़ाकू विमानों ने बुधवार की सुबह ग़ज्ज़ा पर 30 हमले किए, जिसमें हमास के सैन्य ख़ुफ़िया विभाग के प्रमुख हसन अल-क़हवजी और उनके सहायक लाएल ईसा शहीद हो गए।

गज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीन की आंतरिक सुरक्षा के मंत्रालय के प्रवक्ता अयाद अल-बज़्म का कहना है कि इस्राईल के हवाई हमलों में पुलिस प्रशासन के मुख्यालय की इमारत, ग़ज्ज़ा की आंतरिक सुरक्षा संस्था की इमारत और इस्लामी विश्वविद्यालय समेत कई अन्य सरकारी इमारतें ध्वस्त हो गई हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ग़ज्ज़ा में एक आवासीय इमारत पर इस्राईली लड़ाकू विमानों के मिसाइल हमले में तीन फ़िलिस्तीनी बच्चे शहीद हो गए हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस प्रकार से इस्राईली हमलों में अब तक 13 बच्चों समेत कम से कम 36 लोग शहीद हो चुके हैं, जबकि 200 से ज़्यादा घायल हैं।

दुनिया भर के कई देशों में इस्राईली सेना के हाथों फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग तुरंत रूप से इस्राईल के बर्बरतापूर्ण हमलों और युद्ध अपराधों को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here