32 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Gujarat: कांग्रेस को बड़ा झटका; MLA सीजे चावड़ा ने दिया इस्तीफा, सदन में पार्टी के विधायक घटकर 15 हुए

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सीजे चावड़ा ने शुक्रवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अब सदन में पार्टी की संख्या घटकर 15 हो गई है। 

चावड़ा दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहसामा जिले के विजापुर से चुने गए थे, लेकिन भाजपा ने यहां जीत हासिल की थी। तीन बार के विधायक सीजे चावड़ा ने स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। चावड़ा 2002 में पहली बार गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2012 में वह उत्तर गांधीनगर से चुने गए थे। 2022 में चावड़ा ने अपनी सीट बदल ली, जिसके बाद वे विजापुर से चुने गए। 

इस्तीफा देने के कारमों का किया खुलासा
इस्तीफा देने के बाद सीजे चावड़ा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। मैं 24 वर्षों तक कांग्रेस में रहा। इस्तीफा देने का कारण यह है कि जब पूरा देश राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है, इसमें शामिल होने की बजाय पार्टी का जो रुख है उसने मुझे निराश किया है। हमें गुजरात के दो नेताओं पीएम मोदी और अमित शाह के काम और नीतियों का समर्थन करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस में रहकर मैं ऐसा नहीं कर पाया। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया।’

चावड़ा उन 17 कांग्रेसी विधायकों में से एक थे, जिन्हें 2022 में गुजरात के लिए चुना गया था। इससे पहले आनंद जिले में खंबत से चिराग पटेल ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इन दो विधायकों के इस्तीफे के बाद अब सदन में कांग्रेस की संख्या घटकर 15 हो गई है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here