30 C
Mumbai
Wednesday, April 24, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ICC मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर बाबर आजम ने जीता

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने उम्मीद के मुताबिक शाकिब अल हसन, जनमन मालन और पॉल स्टर्लिंग को हराकर 2021 के लिए ICC मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीता। लिजेल ली को 2021 में ICC महिला ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर चुना गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरास्मस को तीसरी बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना गया। वह 2016 और 2017 में भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं। वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल ही में संपन्न सीरीज में भी अंपायर थे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बाबर आजम ने 2021 में केवल छह एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने इस साल पाकिस्तान द्वारा खेली गई दो सीरीज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 सीरीज जीत में पाकिस्तान की दोनों जीत में प्लेयर ऑफ द मैच थे।

आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से मिली जीत में 228 रन बनाये और दोनों मैचों में जीत में प्लेयर आफ द मैच चुने गए। पहले वनडे में उन्होंने शतक लगाया और आखिरी वनडे में 82 गेंद में 94 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से मिली हार में पाकिस्तान के लिये अकेले वही डटकर बल्लेबाजी करते रहे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने तीन मैचों में 177 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका। आखिरी वनडे में उन्होंने इमामुल हक के साथ 92 रन की साझेदारी की। उन्होंने पहले 50 रन 72 गेंद में और अगले 50 रन 32 गेंद में पूरे किये जो इस साल उनका दूसरा शतक था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here