27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा: बस और कार की टक्कर, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Array

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक भयानक हादसा घटा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार की भारी ट्रैफिक देखी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भयानक हादसे की सूचना है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस ने डिवाइडर से टक्कर मारी। इस टक्कर के बाद बस में आग लग गई। पीछे से आ रही कार भी अनियंत्रित होकर बस में घुस गई। इस घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भयानक हादसे की जानकारी प्राप्त की है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों के उपचार के तत्काल इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को उपचार के लिए समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र माइल स्टोन 116 पर इस हादसे की घटना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बस पहले ही अनियंत्रित हो गई। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर के कारण बाद बस में सवार लोगों में बहुतायत में घायल हुए थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार कार भी अनियंत्रित हो गई। कार ने टक्कर मारते हुए बस के भीतर घुस गई। इस हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई। इस आग में पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here