31 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गुवाहाटी से IED जैसे उपकरण बरामद, उल्फा-आई की धमकी- राज्य में लगा चुके हैं 24 विस्फोटक; सुरक्षाबल सतर्क

Array

गुवाहाटी में शुक्रवार को दो आईईडी जैसे उपकरण बरामद किए गए हैं, पिछले 24 घंटों में असम में बम जैसे कुल 10 पदार्थ जब्त किए गए है। प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) ने दावा किया है कि उसने राज्य में सिलसिलेवार विस्फोट करने के लिए 24 विस्फोटक लगाए हैं।

सीएम आवास के पास मिला दूसरा संदिग्ध उपकरण
मामले में शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक उपकरण नरेंगी आर्मी कैंटोनमेंट के पास सतगांव इलाके में और दूसरा राज्य सचिवालय और मंत्रियों की कॉलोनी के पास लास्ट गेट पर मिला, जहां मुख्यमंत्री का आवास भी है। बता दें कि यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) ने गुरुवार को कई मीडिया घरानों को भेजे ईमेल में 19 बमों के सटीक स्थानों की सूची दी, जिसमें तस्वीरें भी थीं, लेकिन बाकी पांच स्थानों का पता नहीं चल सका।

इस मामले में उल्फा ने कहा कि विस्फोट गुरुवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होने थे, लेकिन तकनीकी विफलता के कारण बमों के विस्फोट न होने के कारण इसे अंजाम देने में विफलता के बाद, उसने विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय करने के लिए जनता से सहयोग मांगा।

उल्फा के बयान के आधार पर तलाशी जारी- पुलिस
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा, हम उल्फा के बयान में बताए गए सभी इलाकों में गहन तलाशी कर रहे थे। सतगांव में कल तलाशी ली गई थी और आज फिर से शुरू की गई। हमने सतगांव में एक आईईडी-प्रकार का उपकरण और लास्ट गेट में एक और उपकरण बरामद किया। उन्होंने कहा कि दोनों उपकरण गुरुवार को शहर में मिले उपकरणों के समान थे, एक पानबाजार में और दूसरा गांधी मंडप रोड पर मिला था।

सीपी ने दावा किया, आज जब्त किए गए दो विस्फोटक उपकरण कल मिले उपकरणों के समान हैं। इसमें डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक सर्किट, बैटरी है, लेकिन ट्रिगरिंग मैकेनिज्म नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि उपकरणों में कुछ ‘विस्फोटक-प्रकार के पदार्थ’ पाए गए हैं, लेकिन क्या ये विस्फोटक थे, यह फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। बराह ने दावा किया कि हालांकि उल्फा (आई) ने गुवाहाटी में आठ स्थानों का उल्लेख किया है जहां उसने कथित तौर पर विस्फोटक रखे थे, पुलिस खुफिया जानकारी के अनुसार ‘बम जैसे पदार्थ’ वास्तव में चार स्थानों पर लगाए गए थे और पहचाने गए स्थानों पर तलाशी ली गई।

हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं- पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा, हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को असम में पुलिस ने आठ ‘बम जैसे पदार्थ’ जब्त किए, जिनमें से दो गुवाहाटी में मिले। शिवसागर और लखीमपुर में दो-दो और नागांव और नलबाड़ी में एक-एक बम बरामद किया गया। संगठन ने जिन अन्य स्थानों पर बम लगाने का दावा किया है, इसमें डिब्रूगढ़, तामुलपुर, तिनसुकिया और गोलाघाट जिले शामिल है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here