32 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ट्रक ने हाथरस में कांवड़ियों को रौंदा, मौके पर हुई छह की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक ट्रक ने 8 कांवड़ियों को रौंद दिया जिसमें छह की मौके पर ही मौत हो गई, दो कांवड़िये इलाज के लिए गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है. घटना आज सुबह के करीब 2:15 बजे की है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज तड़के करीब 2:15 बजे सात कांवड़ियों के ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, 1 गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है. वे अपने कांवरों के साथ हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे.”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुई इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए।

जानकारी अनुसार घायल को पहले सीएचसी सादाबाद लाया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है. हादसे का शिकार हुए सभी कांवड़िए मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 25 किमी दूर वहांगीर खुर्द के रहने वाले हैं. कुछ कांवड़ियों का कहना है कि इसी क्षेत्र के 40 से अधिक लोग कांवड़ लेकर लौट रहे थे. कुछ आगे थे और कुछ पीछे.

हादसा सादाबाद के बढार गांव के पास सेंट फ्रांसिस स्कूल के समीप हुआ है. कांवड़ियों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सावन (श्रवण) में होने वाली कांवड़ यात्रा के कारण 25 जुलाई और 26 जुलाई को सभी स्कूलों और अन्य संस्थानों सहित मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here