34 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

विभागों का बंटवारा पंजाब में मंत्रियों के बीच, CM के पास गृह मंत्रालय

Array

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है, सीएम ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है और हरपाल चीमा को राज्य के वित्त मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है. वहीँ शिक्षा मंत्रालय मीत हायर के पास रहेगा जबकि डॉ विजय सिंघला को स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हरजोत बैंस कानून और टूरिज्म मंत्री होंगे. सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर होंगी. बिजली मंत्री हरभजन सिंह को बनाया गया है. लाल चंद को फ़ूड और सप्लाई विभाग दिया गया है. ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय कुलदीप सिंह धालीवाल के पास होगा. लालजीत सिंह भुल्लर परिवहन मंत्री बनाए गए हैं. ब्रम्ह शंकर के पास पानी के साथ-साथ आपदा मंत्रालय होगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

AAP के दो बार के विधायक कुलतार सिंह संधवां को सोमवार को सर्वसम्मति से 16वीं पंजाब विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सदन में संधवां के नाम का प्रस्ताव रखा था. मान ने संधवां को विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी. उन्होंने अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही के सीधे प्रसारण की अनुमति देने का आग्रह भी किया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

AAP के दस विधायकों ने शनिवार को पंजाब के मंत्री के रूप में शपथ ली थी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here