एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पुलिस क्लस्टर्स में 169 पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी व कोच सम्मानित
नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय ‘मिराकी’ में आयोजित एक समारोह में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और पुलिस क्लस्टर्स में 169 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस विशेष समारोह में 20वें एशियाई खेलों और ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित पांच ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीआईएसएफ खेल टीमों के खिलाड़ियों और कोचों को भी सम्मानित किया गया। महानिदेशक ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

