28.5 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हैदराबाद: मंदिर से भगवान राम की प्रतिमा हटाए जाने पर विवाद, भाजपा और विहिप ने सरकार को घेरा

बशीरबाग कनक दुर्गा मंदिर में दशहरे पर हुई थी प्राण प्रतिष्ठा, इलाके को ‘श्रीराम चौक’ घोषित करने पर उपजा था तनाव

हैदराबाद: बशीरबाग स्थित कनक दुर्गा मंदिर परिसर से शनिवार को भगवान राम की विशाल प्रतिमा हटाए जाने के बाद तेलंगाना में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला बोला है।

यह प्रतिमा हाल ही में दशहरे के अवसर पर मंदिर में स्थापित की गई थी। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान विहिप नेताओं ने बशीरबाग इलाके का नाम बदलकर ‘श्रीराम चौक’ करने की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही इस स्थल को लेकर प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज थीं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here