28 C
Mumbai
Friday, August 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आरक्षण सुधार कार्यकर्ताओं से मिले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद हुई सौहार्दपूर्ण चर्चा

जाति के बजाय आय आधारित कोटे की मांग, नड्डा ने जल्द अगली बैठक करने के दिए संकेत

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे सुधार कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण प्रणाली में व्यापक सुधार को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था।

प्रदर्शनकारियों ने सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षण संस्थानों में मौजूदा जाति-आधारित आरक्षण व्यवस्था की जगह आय-आधारित (आर्थिक) आरक्षण लागू करने की वकालत की थी।

सोशल मीडिया पर दी मुलाकात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए चर्चा को बेहद ‘सौहार्दपूर्ण’ बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 21 अगस्त के आंदोलन के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीम के सदस्यों हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक के साथ बातचीत हुई है और इस विषय पर जल्द ही अगली बैठक की जाएगी।

लखनऊ में डिप्टी सीएम से भी हुई थी वार्ता केंद्रीय नेतृत्व से यह मुलाकात लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ हुई बातचीत के बाद संभव हुई है, जहां उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की मांगों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का भरोसा दिया था। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया से शुरू हुए इस आंदोलन को युवाओं के बीच व्यापक समर्थन मिल रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here