30 C
Mumbai
Thursday, March 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कानपुर चरस तस्कर गिरफ्तार, करोडों की चरस बरामद, बिहार के रास्ते नेपाल से की जाती थी तस्करी

रिपोर्ट – सत्य प्राकाश

कानपुर (यूपी) – कानपुर देहात के बाद अब कानपुर नगर में भी पुलिस की धर पकड जारी पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप को बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की साथ ही एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के अनुसार ये नेपाल के रास्ते कानपुर में चरस लेकर सप्लाई देने के लिए आया था। एसटीएफ ने इसके पूर्व कानपुर देहात में भी 30 किलो चरस के साथ सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में चार बिहार के रहने वाले हैं। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की बताई जाती है।

उस समय बड़ी सफलता नौबस्ता पुलिस को हाथ लगी जब आमिर अहमद को 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। एसपी साउथ दीपक भूकर ने इस संबंध में कहा कि पकड़ा गया अभियुक्त नेपाल बॉर्डर के जरिये कानपुर में चरस लाकर सप्लाई करता था। इस पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। उन्हे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि एसटीएफ ने इसके पूर्व कानपुर देहात के सिकंदरा के होटल से इन चरस तस्करों के गिरोह को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 30 किलो चरस को बरामद किया था। साथ ही नेपाली मुद्रा भी इनके पास से बरामद हुई थी। वहीं इनके पास से मोतिहारी से दिल्ली का एक टिकट भी मिला था। वहीं सीओ एसटीएफ कानपुर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि ये तस्कर नेपाल के रास्ते बिहार सीमा से भारत में प्रवेश करते थे और चरस तस्करी करते थे साथ ही अपने गिरोह के सदस्यों को जानकारी दिया करते थे।

सुशीला निवासी चौबेपुर कानपुर देहात, सुरेश चंद्र शिवराजपुर कानपुर, जितेन्द्र सिंह बलरामपुर मंगलपुर कानपुर देहात, गुड़िया खातून, सोनी खातून, खुर्शीद सिद्धकी निवासी इनरवा रमघड़वा मोतिहारी बिहार, सलीम अंसारी निवासी गण छतौनी चंपारण बिहार इस चरस तस्करी शामिल थे। जिनके पास से नगद ₹4950/-, 30 किलो चरस, पांच मोबाइल, एक हजार नेपाली मुद्रा, दो बाइक के साथ एक टिकट भी मोतिहारी बिहार का बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के मुताबिक जितेंद्र सिंह की मांग पर ही चरस की खेप यहांं पर लाई जाती है। चरस की सप्लाई यहां से कानपुर नगर, हमीरपुर, इटावा, औरैया, जालौन सहित अन्य कई जनपदों में किया जाता है। इसके पूर्व भी जितेंद्र ड्रग की सप्लाई में पकड़ा जा चुका है।

 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here