27 C
Mumbai
Sunday, September 24, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

"मानवाधिकर आभिव्यक्ति, आपकी आभिव्यक्ति" 100% निडर, निष्पक्ष, निर्भीक !

आगरा : डिवाइडर तोड़कर कंटेनर से टकराई तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो, नौ लोगों की मौके पर ही मौत

आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो वाहन सवार नौ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि आठ लोगों की मृत्यु मौके पर ही मृत्यु हो गई|

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

डिवाइडर तोड़कर कंटेनर जा भिड़ी स्कार्पियो
पुलिस अधीक्षक (नगर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह टूंडला की ओर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार मथुरा की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि एत्माद्दौला इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चली गई और आगरा के रामबाग की ओर से आ रहे कंटेनर से जा टकराई। उन्होंने बताया टक्कर इतनी भीषण थी कि आठ लोगों की मृत्यु मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां एक घायल की मृत्यु हो गई। स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे। सभी लोग (बिहार) के गया जिले के रहने वाले हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मशक्कत के बाद निकले गए शव
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सुजीत,सूरज देव और छोटू कुमार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को निकला जा सका। उन्होंने बताया कि मृतकों में गुड्डू कुमार पुत्र शिवनंदन दास निवासी फुलवरिया, जिला गया बिहार के अलावा बबलू प्रजापति,विकास कुमार ,राजेश नगेंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार ,अमन ,विपिन और स्कार्पियों चालक अनिल शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गये हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here