26 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

न्यूयॉर्क की अदालत का बड़ा फैसला: गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में निखिल गुप्ता को 235 महीने की जेल

अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी के अंडरकवर अधिकारी को समझने में कर गए थे चूक, बचाव पक्ष की 12 साल की सजा की अपील खारिज

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने निखिल गुप्ता को 235 महीने की जेल की सजा सुनाई है। निखिल गुप्ता, जिसे ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में ‘इंडियन योगा’ नाम लेकर बुलाया जाता था, अमेरिका में अंडरकवर अधिकारी को समझने में चूक कर गया। वह उस ‘हिटमैन’ के चेहरे का नकाब नहीं उतार पाया, जो हकीकत में ‘भाड़े का अपराधी’ नहीं, बल्कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी का एक अंडरकवर अधिकारी था। जिसे गुप्ता ने ड्रग्स की तस्करी करने वाला समझा था, वह भी अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जुड़ा हुआ व्यक्ति निकला।

बचाव पक्ष ने अमेरिकी जिला न्यायाधीश से निखिल गुप्ता को 144 महीने यानी 12 वर्ष की सजा सुनाने का आग्रह किया था। इस बाबत अदालत में जो तर्क दिया गया, उसमें कहा गया कि भारत में आतंकवादी घोषित और यूएपीए के तहत दर्ज केस का सामना कर रहे गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में गुप्ता को कोई आर्थिक लाभ नहीं होने वाला था। बचाव पक्ष का कहना था कि उसके अपराध को ज्यादा गंभीर दिखाया जा रहा है और उस पर भारत के किसी सरकारी कर्मचारी का दबाव था। बता दें कि दिल्ली निवासी 55 वर्षीय गुप्ता ने उक्त मामले में इस साल 13 फरवरी को तीन आरोपों को स्वीकार कर लिया था, जिनमें हत्या की साजिश रचना, उसके लिए किसी की मदद लेना और आर्थिक लाभ के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का प्रयास शामिल हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here