28 C
Mumbai
Thursday, April 25, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पति ने भतीजे के साथ मिलकर की शख्स की हत्या पत्नी से अभद्रता पर, तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने वर्ली क्षेत्र से तीन लोगों को एक 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने कथित तौर पर आरोपी की पत्नी से अभद्रता की थी, जिसके बाद ही यह घटना हुई।

मृतक की पहचान राजन दास उर्फ बंगाली के तौर पर हुई है। वहीं तीनों आरोपियों का नाम सचिन कवंदर, सदा कवंदर और भावेश साल्वे बताया गया है। 

पुलिस ने कहा- “मृतक ने कवंदर नामक एक आरोपी की पत्नी से अभद्रता करने के साथ कुछ रुपयों की मांग की थी। पत्नी ने जब यह बात अपने पति को बताई तो वह अपने भतीजे भावेश साल्वे के साथ पत्थर और डंडे लेकर राजन दास की पिटाई करने गया था।”

पुलिस के अनुसार पीड़ित की हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच फिलहाल जारी है। 

ठाणे झील में मिला व्यक्ति का शव

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के जिले में एक 30 वर्षीय पुरुष का शव मिला। ठाणे नागरिक निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया व्यक्ति का शव सुबह नौ बजे उपवन झील में मिला। शव को निकालकर वर्तक नगर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक व्यक्ति ने सहकारी बैंक के प्रमुख पर गोली चला दी। इस घटना में बैंक का प्रमुख मामूली रूप से घायल हो गया। 

बैंक प्रमुख की पहचान संतोष रावत के तौर की गई है जो चंद्रपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मूल तहसील में गुरुवार की रात को ही उन्हें निशाना बनाया गया था। रावत बैंक प्रमुख होने के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी है। 

पुलिस ने बताया कि वह जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर मूल गांव में बैंक के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां व्यक्ति ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगकर निकल गई। आरोपी मौके से अपने चार पहिए वाली वाहन से भागने में कामयाब रहा। इस घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सड़को पर जाम लगा दिया। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here