28 C
Mumbai
Friday, March 29, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पुलिस ने किया गिरफ्तार पांच नाबालिग लड़कों को, यौन उत्पीड़न का मामला सहपाठी छात्रा के साथ

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक नाबालिग के साथ सहपाठियों दावारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों लड़के पीड़िता के सहपाठी हैं।

राचाकोंडा पुलिस के पीआरओ ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी और पीड़ित लड़की आपस में दोस्त हैं। वे 9वीं-10वीं में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि पीड़ित लड़की उनके साथ खुलकर बात करती थी और उनका साथ में घूमना-फिरना होता था। ऐसे में आरोपियों ने इसे एक संकेत के रूप में लिया और इसी साल अगस्त में पहली बार जब लड़की के परिजन घर पर नहीं थे तब उसके घर पर धमकी देते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इसके करीब 10 दिनों बाद अन्य दो लड़कों आरोपी ने भी यही किया। 

पुलिस ने जानकारी दी कि बाद में आरोपियों ने व्हाट्सएप के जरिए इन वीडियोज को आपस में साझा किया। जब इसके बारे में पीड़िता को जानकारी हुई तो उसने अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। जब लड़की के परिजनों को इसके बारे में जानकारी हुई तो उनके माता-पिता ने हयातनगर में पुलिस से संपर्क किया और आरोपी लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।  पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here