32 C
Mumbai
Thursday, April 25, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका ने असम में CAA के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा, असम में इसका उल्लेख करने का बीजेपी में साहस नहीं

लखीमपुर, असम: सोमवार को एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बीजेपी के नेता देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने की बात करते हैं, लेकिन असम में इसका उल्लेख करने का उनमें साहस नहीं हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

कांग्रेस और छह अन्य पार्टियों का महागठबंधन
प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस और छह अन्य पार्टियों का महागठबंधन विधानसभा चुनाव के बाद असम में सरकार बनाएगा क्योंकि राज्य के लोग भाजपा के झूठे वादों से आजिज आ गये हैं. कांग्रेस नेता ने यहां पार्टी कार्यकताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव से पहले भाजपा बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन अगले पांच वर्षों के दौरान वे लोग उन्हें पूरा करने के लिए कुछ नहीं करेंगे और लोगों को यह समझ आ गया है.”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

CAA हिंसा में गयी थीं पांच जानें
बता दें कि असम ने 2019 में सीएए के लागू के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था और हिंसा भड़कने से पांच लोगों की जान चली गई थी।

असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे अधिक
सर्बानंद सोनोवाल सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे अधिक है। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रियंका ने कहा कि आपके पास मतदान की शक्ति है।आपको इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महिलाओं संग किया डांस
असम दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत वहां की महिलाओं ने पारंपरिक पोषाक में किया. इस दौरान प्रियंका गांधी भी उन महिलाओं के साथ झूमते दिखाई दी। प्रियंका गांधी ने इस मौके का जमकर लुत्फ उठाया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here