29 C
Mumbai
Friday, April 19, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बिना मेहरम के 5,000 मुस्लिम महिलाएं करेंगी हज यात्रा

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को हज यात्रा से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि इस बार 5,000 मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम के हज यात्रा पर जाएंगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उन्होंने बताया कि इस बार करीब 90,000 से ज़्यादा आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि भारत से इस बार करीब 80,000 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। नकवी ने कहा, इंडोनेशिया के बाद भारत से सबसे ज़्यादा लोग हज पर जाएंगे। सभी आरोहण स्थलों पर टीकाकरण और आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था की गई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस बार देश के दस शहरों को हज केंद्र के रूप में बनाया गया है। इनमें मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, श्रीनगर, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल हैं। हालांकि इससे पहले 21 प्रस्थान स्थल होते थे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि सऊदी अरब की सरकार ने भारत को सूचित किया है कि इस साल भारतीय नागरिक हज यात्रा कर सकेंगे, हालांकि कोविड संबंधी नियमों के चलते उसने हज कोटे को सीमित करके 79,237 कर दिया है। इसमें से 56,601 हज यात्री भारतीय हज समिति के माध्यम से हज पर जाएंगे तो 22,636 हज यात्री निजी टूर ऑपरेटर के जरिए जाएंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here