27 C
Mumbai
Tuesday, March 21, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

"मानवाधिकर आभिव्यक्ति, आपकी आभिव्यक्ति" 100% निडर, निष्पक्ष, निर्भीक !

महाराष्ट्र की राजनीति शिंदे की ‘गणपति डिप्लोमेसी’ से फिर गरमाई, एकनाथ पहुंचे दर्शन को उद्धव के PA के घर

महाराष्ट्र में इन दिनों गणेश पूजा की धूम है। आम से खास तक इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है। इतना नहीं सीएम खुद भी दूसरे नेताओं के घर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की इस ‘गणपति कूटनीति’ ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इसने कई अटकलों को जन्म दिया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एकनाथ शिंदे इस दौरान शिवसेना के कई दिग्गजों के घर भी पहुंचे। उन्होंने मनोहर जोशी और उद्धव ठाकरे के पीए मिलिंद नार्वेकर सरीखे नेताओं के घर पर गणपति का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा शिंदे एमएनएस चीफ राज ठाकरे और केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे जैसे शिवसेना के पूर्व नेताओं के घर भी दर्शन किए।

उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से भी इस तरह की डिप्लोमेसी देखने को मिली, जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया। उन्होंने शिवसेना के कई विधायकों और पूर्व नगरसेवकों के घरों का भी दौरा किया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एकनाथ शिंदे ने राणे के घर का दौरा करने के बाद कहा, “मैं आज यहां दर्शन के लिए आया हूं। मुलाकात के दौरान कई पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने (नारायण राणे) मुझे मुख्यमंत्री रहते हुए के अपने अनुभव बताए। आखिर यह आम लोगों की सरकार है। आम लोगों के लिए क्या अच्छा किया जा सकता है, इसकी चर्चा हुई। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे की यादों को जीवंत किया गया। क्या हर बार राजनीतिक रूप से बात करना जरूरी है? हमने कुछ भी राजनीतिक चर्चा नहीं की है। यह शिष्टाचार भेंट थी। मैं गणपति दर्शन के लिए आया था। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। हमने पहले बालासाहेब के साथ काम किया है। उनके नेतृत्व में काम करते हुए हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं।”

एक दिन पहले एकनाथ शिंदे शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर के बांद्रा स्थित घर गए थे। शिंदे की की इस यात्रा ने अटकलें लगाईं, क्योंकि नार्वेकर अभी भी उद्धव खेमे के साथ हैं और उन्हें उद्धव के वफादार के रूप में देखा जाता है। सीएम शिंदे ने एक ट्वीट में कहा कि वह नार्वेकर के घर गणपति दर्शन के लिए गए थे। उद्धव ठाकरे ने नार्वेकर को सूरत जाने और शिवसेना के बागी विधायकों से शिवसेना में वापस आने का आग्रह करने के लिए चुना था। उद्धव समर्थक के रूप में देखे जाने वाले नार्वेकर के सीएम शिंदे के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शिंदे ने गुरुवार को राज ठाकरे से दादर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। एक अधिकारी ने कहा कि शिंदे ने गणपति के अवसर पर राज से मुलाकात की थी। इस बैठक ने भी अटकलें लगाईं क्योंकि यह बीएमसी चुनावों से कुछ महीने पहले हुई है।

इससे पहले सप्ताह में एकनाथ शिंदे उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर गणपति दर्शन के लिए भी गए थे। राजनीतिक पंडितों ने कहा कि शिंदे पार्टी लाइन के नेताओं के साथ फिर से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।  साथ ही उद्धव के वफादारों के साथ पुल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here