29.9 C
Mumbai
Friday, March 29, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र में लॉकडाउन का एलान कभी भी हो सकता है !

मुंबई: महाराष्ट्र में लॉकडाउन का एलान कभी भी, कोरोना की दूसरी लहर के साथ महाराष्ट्र में अब लॉकडाउन लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ही इस संबंध में राज्य की जनता के नाम संबोधन में संकेत दे दिए थे। वहीं, शनिवार को कुछ बड़े मीडिया हाउसेज के संपादकों के साथ बैठक में भी उन्होंने लॉकडाउन लगाए जाने संकेत दिए हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

महाराष्ट्र में लॉकडाउन का एलान कभी भी

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में एक से दो दिन में लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है। ये लॉकडाउन पहले 7 से 15 दिनों का हो सकता है। गौरतलब है कि देश में कोरोना से सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है। यहां रोज कोरोना के नए मामलों के रिकॉर्ड बन रहे हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महाराष्ट्र की राजधानी और देश आर्थिक राजधानी कही जाने वाले मुंबई में ही शनिवार को 9090 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। साथ ही 27 और लोगों की मौत भी हो पिछले 24 घंटे में हो गई है। वहीं, नागपुर में भी 3720 नए केस सामने आए हैं जबकि 47 और लोगों की मौत हुई है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 नए मामले दर्ज किये गये थे जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here