30 C
Mumbai
Thursday, April 18, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुंबई में नजर आए हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ऑस्कर ‘थप्पड़ कांड’ के बाद 

मुंबई: हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें आसपास के लोगों के साथ बातचीत करते और हंसते हुए देखा गया। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) विजेता अभिनेता अक्सर कई मौकों पर भारत आ चुके हैं। वह 2019 में अपने रियलिटी शो ‘द बकेट लिस्ट’ की शूटिंग के लिए भी भारत आए थे।

हाल ही में विरल भयानी ने मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर विल स्मिथ की एक तस्वीर पोस्ट की।  वह जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में ठहरे हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हाल ही में एक्टर ऑस्कर समारोह में कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की वजह से सुर्खियों में आए थे।

‘द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस’ के अभिनेता हाल ही में ऑस्कर समारोह में अपना आपा खो बैठे थे और वह ‘थप्पड़ कांड’ घटना के कारण सुर्खियों में आ गए, जहां उन्होंने कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा क्योंकि रॉक में स्मिथ की पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति का मजाक उड़ाया था। ऑस्कर में विल स्मिथ की खूब किरकरी हुई। उन्होंने जेडा के गंजेपन का मजाक उड़ाने पर होस्ट क्रिस रॉक को स्टेज पर थप्पड़ मार दिया था। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा और ऑस्कर एकेडमी ने उन्हें 10 साल के लिए बैन कर दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्हें ‘किंग रिचर्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।

इस घटना के बाद विल ने इंस्टाग्राम पर क्रिस से माफी भी मांगी थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने लिखा था, “किसी भी तरह की हिंसा, जहरीली और बर्बाद करने वाली होती है! मेरा बर्ताव स्वीकार्य नहीं था और उसके लिए कोई बहाना नहीं होना चाहिए। मजाक हमारे काम का हिस्सा है, मगर जेडा पर जोक मारना मुझे ज्यादा लगा जो मेरे लिए बर्दाश्त करने वाला नहीं रहा। मैंने भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त की।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here