27 C
Mumbai
Monday, March 20, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

"मानवाधिकर आभिव्यक्ति, आपकी आभिव्यक्ति" 100% निडर, निष्पक्ष, निर्भीक !

यूपी के पंचायत चुनाव में भाजपा की धर्म नगरियों में बुरी तरह पराजय

लखनऊ: यूपी के पंचायत चुनाव में भाजपा की धर्म नगरियों में बुरी तरह पराजय, पश्चिम बंगाल में शिकस्त के बाद बीजेपी को उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भी बड़ा झटका लगा है। अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे धार्मिक और राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण जिलों में पार्टी को करारी मात मिली है जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का झंडा यहां बुलंद हुआ है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

यूपी के पंचायत चुनाव

राम की नगरी में लगा भाजपा को झटका
भाजपा को सबसे बड़ा झटका राम की नगरी अयोध्या में लगा है। अयोध्या जनपद में कुल जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटें हैं, जिनमें से 24 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज करने का दावा किया साथ कहा गया है कि यहां बीजेपी को केवल 6 सीटें ही मिली हैं। वहीं 12 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी की ओर से दावा किया गया है कि निर्दलीय उनके साथ हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पीएम के संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा की हालत बुरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी भाजपा का प्रदर्शन चिंताजनक है। एमएलसी चुनाव के बाद भाजपा को जिला पंचायत चुनाव में भी काशी में हार मिली है। जिला पंचायत की 40 सीटों में से भाजपा के खाते में केवल 8 सीटें आई हैं। जबकि सपा ने दावा किया है कि उसे 14 सीटों पर जीत मिली। बसपा की बात करें तो उसने यहां पांच सीटों पर जीत हासिल की है, बनारस में अपना दल (एस) को 3 सीट मिली हैं। आम आदमी पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भी 1-1 सीट मिली है। 3 निर्दलीय प्रत्याशियों को भी जीत मिली है।

मथुरा में बसपा भारी
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा जिले में बहुजन समाज पार्टी ने बाजी मारी है। यहां पर बसपा के 12 प्रत्याशियों ने जीत का परचम फहराया है। आरएलडी ने 8 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी 9 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। सपा को 1 सीट से काम चलाना पड़ा। 3 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक आठ महीने पहले पंचायत चुनाव को 2022 का सेमीफाइनल माना जा रहा था। यह चुनाव सत्ताधारी बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस के लिए भी महत्वपूर्ण है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here