28 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राजस्थान: भीषण सड़क दुर्घटना बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर घटित हुई, 12 यात्रियों की बस में ज़िंदा जलकर हुई मौत

Array

भीषण सड़क दुर्घटना

राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर एक प्राइवेट बस और टैंकर ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर में 12 लोगों की जिंदा जलने से मरने की खबर है. जानकारी के मुताबिक टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. हालांकि पुलिस ने अभी तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बस में हादसे के समय करीब 25 लोग सवार थे. 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन अभी भी बस में और लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की जा रही है. हालांकि भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शुरुआती जानकारी के मुताबिक रॉन्ग साइड से आ रहे टैंकर ने सवारियों से भरी बस में टक्कर सामने से टक्कर मार दी. बस में सवार एक यात्री के मुताबिक ये बस बालोतरा से रवाना हुई थी. इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी. जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई.

ये आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में ही कई यात्रियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू टीम ने 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के साथ ही पचपदरा विधायक मदन प्रजापत प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई संभागीय आयुक्त समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. वहीं, हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनके शव को भी निकालने की कोशिश की जा रही है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here