30 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रेलमंत्री को CM सोरेन ने लिखा पत्र, अवैध खनन के परिवहन में रेलवे अधिकारियों की संलिप्तता का लगाया आरोप

अवैध खनन सामग्री के परिवहन (ट्रांसपोर्टेशन) में रेलवे अधिकारियों की कथित संलिप्तता को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने इसके लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के अपने सरकार के फैसले बारे में सूचित किया है। मुख्यमंत्री ने उनका सहयोग भी मांगा है। 

पत्र में मुख्यमंत्री सोरेन ने केंद्रीय रेल मंत्री को बताया कि झारखंड के साहिबगंज समेत अन्य जिलों में अवैध खनन को बढ़ावा देने में रेलवे व इनके पदाधिकारियों की कथित संलिप्तता प्रतीत होती है। 

साजिश के तहत रेलवे द्वारा झारखंडज राज्य के जेआईएमएमएस पोर्टल से अपने फाइबर ऑप्टिक सर्विस का एकीकरण नहीं किया जा रहा है। बगैर चालान अथवा फर्जी चालान के आधार पर अवैध रूप से खनिज संपदा का रेल मार्ग से परिवहन किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन एवं इसके परिवहन में पधाकारियों की संलिप्तता एवं अन्य संभी संबंधित बिंदुओं की जांच हेतु एक उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन का निर्णय लिया गया है। 

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से रेलवे के पदाधिकारियों को इस उच्च स्तरीय जांच समिति को पूरा सहोयग करने हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया है

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here