31 C
Mumbai
Friday, March 29, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुंबई टीम में अर्जुन तेंदुलकर का नाम नहीं, सचिन सुपुत्र को आईपीएल नीलामी से पहले ही बड़ा झटका

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई टीम से बाहर

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

मुंबई – अर्जुन तेंदुलकर मुंबई टीम से बाहर, आईपीएल आक्शन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस ऑक्शन के दौरान पंजाब और आरसीबी के पास सबसे अधिक पैसे बचे हुए है। लिहाजा इन दोनों ही के पास सबसे महंगे खिलाड़ियों को खरीदने का मौका होगा। पहली बार नीलामी में हिस्सा ले रहे अर्जुन तेंदुलकर पर भी कई फ्रेंचाइजियों की निगाहें होंगी। लेकिन आईपीएल नीलामी से पहले ही अर्जुन को बड़ा झटका लगा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बुधवार को 20 फरवरी से शुरू हो रही विजय हजारे ट्राफी में मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है। अय्यर कंधे की चोट के कारण सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में नहीं खेल पाये थे। मुंबई क्रिकेट संघ ने घरेलू 50 ओवर की चैम्पियनशिप के लिये 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को मुंबई टीम का उप कप्तान बनाया गया।

मुंबई की टीम में अर्जुन तेंदुलकर का नाम नहीं है। वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम के चयन से पहले संभावितों के प्रैक्टिस मैचों में भी अर्जुन प्रभावित नहीं कर सके थे। बल्लेबाजी विभाग में टीम में भारतीय हरफनमौला शिवम दुबे, सीमित ओवर के विशेषज्ञ सूर्यकुमार यादव, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी, सरफराज खान और अखिल हरवादकर के साथ अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे भी शामिल हैं।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

MA news Logo 1 MANVADHIKAR ABHIVYAKTI NEWS

Download now

गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी करेंगे जिसमें तुषार देशपांडे और आकाश पारकर तथा स्पिनर शम्स मुलानी और अर्थव अंकोलेकर मौजूद हैं। मुंबई ने भारतीय ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को टूर्नामेंट के लिये अपना मुख्य कोच नियुक्त किया। मुंबई को एलीट ग्रुप डी में दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पुडुचेरी के साथ रखा गया है। मुंबई की टीम जयपुर में अपने सभी मैच खेलेगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here