31 C
Mumbai
Wednesday, April 17, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कांग्रेस: पूरे उत्तर प्रदेश का अपमान है निर्मला सीतारमण का “यूपी टाइप” बयान

कांग्रेस ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन के उस बयान की तीखी आलोचना की है जिसमें उन्होंने बजट पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को ‘‘यूपी टाइप जवाब’’ बताया है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने सीतारमण की टिप्पणी को उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान बताया है, प्रियंका ने कहा “यूपी टाइप” होने पर गर्व है। हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति व इतिहास पर गर्व है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा है ” जी आपने यूपी के लिए बजट के झोले में कुछ डाला नहीं, ठीक है…लेकिन यू पी के लोगों का इस तरह अपमान करने की क्या ज़रूरत थी? समझ लीजिए, यूपी के लोगों को “यूपी टाइप” होने पर गर्व है। हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति व इतिहास पर गर्व है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीँ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बयां जारी कर कहा है कि निर्मला सीतारमण ने अपने शर्मनाक बयान से न सिर्फ यूपी के बौद्धिक इतिहास और चेतना को, बल्कि समूचे प्रदेश की जनता को अपमानित किया है। निर्मला सीतारमण जी, आपने उत्तर प्रदेश की महान जनता का अपमान किया है। आपको प्रदेश के 24 करोड़ लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।

यूपी कांग्रेस ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति बेहद बेहूदी और संकीर्ण सोच रखते हुए ये वक्तव्य देश की वित्त मंत्री दे रही हैं। हिटलर-मुसोलिनी की विचारधारा और अंग्रेजों के टुकड़ों पर पलने वालों के वंशज आज 23 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों को अपशब्द कह रहे हैं। हाँ! हम उत्तर प्रदेश से ही हैं! यूपी की जनता इस अपमान का बदला अवश्य लेगी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here