34 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केजरीवाल बोले- “गुजरात में भाजपा में विलय हो जायेगा कांग्रेस का”

Array

गुजरात दौरे पर अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच है. केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस का ILU-ILU अब नहीं चलेगा और गुजरात कांग्रेस का गुजरात बीजेपी में विलय हो जाएगा. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में हमारी सरकार बनेगी तो यहां भी 300 यूनिट तक बिजली लोगों को फ्री में मिलेगी.

केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में 12 लाख बच्चों को हमने रोजगार दिया है और 5 साल में हर युवा को रोजगार देने का लक्ष्य है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि गुजरात में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देंगे. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग कह रहे हैं 27 सालों का कुशासन अब नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी गुजरात में परेशान हैं, इसलिए हमें दिल्ली में परेशान कर रही है. उन्होंने लोगों से कहा कि आप हमें वोट दोगे तो हम आपके बच्चे का भविष्य बनाएंगे, इन्हें वोट दोगे तो ये जहरीली शराब पिलाएंगे. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में हर आदमी मुख्यमंत्री होगा.

केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने 10 लाख करोड़ माफ कर दिए हैं, अभी और करना है, इसलिए कह रहे हैं कि फ़्री शिक्षा और स्वास्थ्य नहीं मिलना चाहिए. जिन लोगों का कर्जा माफ हुआ है उनकी जांच होनी चाहिए कि उन्होंने कितना चंदा इन पार्टियों को दिया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक देशभक्त पार्टी है. हम जनता के मुद्दों की बात कर रहे हैं. केजरीवाल ने कहा कि अब तक हमने 3 गारंटी दी है गुजरात के लोगों को. ये गारंटी हम सरकार बनने पर जरूर पूरा करेंगे. अगर नहीं कर पाये तो अगली बार वोट मत देना.

आप संयोजक ने कहा कि पेपर लीक करने वालों को सख्त से सख्त सजा देंगे. केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों को डराया जा रहा है ताकि वो हमारे कार्यक्रम में ना आये. हम इस डर के माहौल को खत्म करेंगे. गुजरात के विकास में व्यापारियों को पार्टनर बनायेंगे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here