27 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की आलोचना के बाद थरूर ने किया बचाव, कहा- कांग्रेस फलस्तीन और इस्राइल दोनों के अधिकारों की समर्थक

इस्राइल पर राहुल गांधी के बयान का शशि थरूर ने किया समर्थन, बोले- किसी भी पक्ष को आम नागरिकों की हत्या का अधिकार नहीं

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस्राइल को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फलस्तीन के लिए अलग देश की मांग और इस्राइल के शांति व सुरक्षा के साथ रहने के अधिकार, दोनों का समर्थन करती है। थरूर के मुताबिक, किसी भी पक्ष को दूसरे पक्ष के आम नागरिकों की हत्या करने का अधिकार नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी की इस्राइल के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों और रक्षा खरीद जारी रखने की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राहुल गांधी के रुख की आलोचना की थी। इसके बाद थरूर ने सामने आकर राहुल के बयान का बचाव किया।

दरअसल, राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में बातचीत के दौरान इस्राइल के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों और रक्षा खरीद को लेकर अपनी बात रखी थी, जिस पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सवाल उठाए थे। रविवार को तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट है। थरूर के मुताबिक, राहुल गांधी ने सात अक्तूबर को हुए हमले की निंदा की थी, जिसमें निर्दोष नागरिक मारे गए और घायल हुए थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here