29 C
Mumbai
Thursday, April 25, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया नयी राजनीतिक पार्टी का एलान

पंजाब में नई राजनीतिक पारी खेलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अपनी नई पार्टी का एलान किया है हालाँकि उन्होंने अभी पार्टी का नाम नहीं रखा है, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कई विधायकों के उनसे समपर्क में होने की बात भी कही.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अमरिंदर सिंह ने यह भी साफ नहीं किया है कि वह पंजाब चुनाव 2022 में बीजेपी या किसी और दल संग गठबंधन करेंगे या नहीं। इससे पहले उन्होंने अपने 4.5 साल के कार्यकाल का लेखा जोखा भी पेश किया।

अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को भी घेरा। वह बोले कि मेरे समर्थकों को लोग धमका रहे हैं। हम वहां ये चुनाव लड़ेंगे जहां से सिद्धू खड़े होंगे। अमरिंदर ने कहा कि समय आने पर हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, चाहे एडजस्टमेंट सीट हो या हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2007 का मैनेफोस्टो दिखाया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल से उसी मैनोफोस्टो पर काम कर रहे थे। उन्होंने नए 18 सूत्रीय एजेंडे पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बिना मैनोफेस्टो के हमने बहुत काम किए। 18 सूत्रीय एजैंडा के काम पूरे कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में 92 फीसदी काम हुआ है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अमरिंदर सिंह पर इस समय पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम से मित्रता को लेकर हमले हो रहे हैं। पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार साल में सिंह अपने फार्महाउस से बाहर नहीं आए और अब वह नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की बात करते हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here