कोरोना के 58,097 नए मामले पाय गये, 534 लोगों की हुई मौतें

    0
    88
    कोरोना के 58,097 नए मामले पाय गये, 534 लोगों की हुई मौतें
    Corona , Covid-19.

    पिछले 24 घंटे में कोरोना मामलों में 55.4 फीसदी उछाल के साथ COVID-19 के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है. वहीँ सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है. पूरे देश में अभी एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है.

    निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

    मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 534 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाई है. जिसमें केरल में मौत का पुराना आंकड़ा 432 जोड़ा गया है. अब तक कुल 482,551 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है.

    अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

    भारत में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या दो हजार पार हो चुकी है. अब तक कुल 2,135 मामले दर्ज किए गए हैं. ये सभी मामले 24 राज्यों से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 653 और दिल्ली में 464 मामले हैं.

    ‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

    23 से 29 दिसंबर के बीच रोज़ाना दर्ज हुए कोविड केसों की तुलना में 30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच दर्ज हुए COVID केसों में अंतर इतना बढ़ा हुआ है कि एक ही हफ्ते में दैनिक औसत में 285 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ है.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here