34 C
Mumbai
Saturday, April 27, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गिरफ्तार हुआ धार्मिक सभा में बम विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने वाला व्यक्ति , बीते दिन किया था आत्मसमर्पण

केरल में ईसाई धार्मिक सभा में बम विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने बीते दिन ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इससे पहले केरल के एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने बताया था कि एक व्यक्ति ने त्रिशूर ग्रामीण के कोडाकरा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है। उसका दावा है कि यह उसी ने किया है। उसका नाम डोमिनिक मार्टिन है। वह खुद को ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ समूह का सदस्य बता रहा है। 

इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि एक धार्मिक सभा में हुए विस्फोट मामले की जांच प्रभावी तरीके से आगे बढ़ रही है। धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने विस्फोट स्थल का दौरा किया। उन्होंने इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात भी की।

विस्फोटों की जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो संदेश वायरल हुआ था
व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो संदेश भी डाला था। विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित वीडियो में उसने आरोप लगाया कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि संगठन की शिक्षाएं देश के लिए ठीक नहीं थीं। हालांकि, संगठन की ओर से किसी ने भी उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी।

कलमश्शेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए थे धमाके
दरअसल, विस्फोट कोच्चि के पास कलमश्शेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए थे। यहां रविवार को ईसाई समूह ‘यहोवा के साक्षी’ की प्रार्थना सभा चल रही थी। यहोवा ईसाई धार्मिक समूह है, जिसकी शुरुआत 19 वीं शताब्दी में अमेरिका में हुई थी।

मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हुई
शुरुआती जानकारी में धमाकों में एक महिला की मौत और 60 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। इनमें छह की हालत गंभीर बताई गई थी। बाद में गंभीर रूप से घायल छह लोगों में से 53 वर्षीय एक महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह तक 12 वर्षीय लड़की की भी मौत हो गई। इस तरह अब तक घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here