28 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गोसाबा में भाजपा के छह कार्यकर्ता बम ब्लास्ट में घायल, तृणमूल का आरोप BJP कार्यकर्ता हिंसा फैलाने के लिए बम बना रहे थे

कोलकाता – गोसाबा बम ब्लास्ट में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल, जबकि एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में जनसभा होने जा रही है। इसकी तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जुटी हुई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं उसके पहले राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के गोसाबा में बम ब्लास्ट की खबर सामने आयी है बम ब्लास्ट की वजह से छह भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। ये घटना बादामतला इलाके में घटित हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात अचानक एक घर के भीतर जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। जिसके कारण उस मकान की खिड़कियों के कांच तक भी टूट गए थे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

खबर के अनुसार मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिसे लेकर तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाना भी शुरू कर दिया है। तृणमूल का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हिंसा फैलाने के लिए बम बना रहे थे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ये विस्फोट उसी के वजह से हुआ है। फिलहाल इस बारे में भारतीय जनता पार्टी ने कुछ भी नहीं कहा है। पुलिस घटना ने जांच शुरू कर दी है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here