30 C
Mumbai
Monday, May 18, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पीएम मोदी के I.N.D.I.A वाले बयान पर राहुल ने जवाब दिया, पुनर्निर्माण करेंगे हम मणिपुर में इंडिया के विचार का

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को इंडिया (I.N.D.I.A) को ईस्ट इंडिया कंपनी करार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि वे मणिपुर को ठीक करेंगे और इंडिया के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”आप जो चाहें हमें बुला लें मोदी जी। हम इंडिया हैं। हम मणिपुर को ठीक करने, हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में इंडिया के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।

राहुल गांधी की यह टिप्पणी तब आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अंग्रेजों ने बनाया था।

बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अंग्रेजों ने बनाया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here